फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Genesis students selected in national team of shooting ball

शूटिंग बॉल की राष्ट्रीय टीम में जेनेसिस के छात्र-छात्राएं चयनित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Genesis students selected in national team of shooting ball
जसपुर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्राओं को रवाना करते सनप्रीत सहोता व कुलदीप सिंह। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के पांच छात्र-छात्राओं का शूटिंग बॉल प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड शूटिंग बॉल एसोसिएशन की ओर बालक एवं बालिका वर्ग की अंडर 17 टीम में स्कूल की छात्रा महक अंसारी, रिद्धि पंडित, हसन हमीदी, लक्ष्य प्रताप सिंह, लक्ष्य वर्मा ने पीरूमदारा स्थित गुरूनानक पब्लिक स्कूल में राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया जहां इन सभी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। ये विद्यार्थी दो से चार सितंबर तक बिहार के गया में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो गए।

बुधवार को स्कूल प्रबंधक सोहन सिंह सहोता, निदेशक सनप्रीत सिंह सहोता एवं प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन कर विदाई दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत कक्षा 7 के छात्र गुरजोत बाजवा का खिलाड़ी छात्रवृत्ति मिलने बधाई दी है। विद्यालय के बच्चों की इस उपलब्धि पर विधायक आदेश चौहान, एसोसिएशन के सेक्रेट्री अमित घिल्डियाल, प्रदीप चौधरी, हरिप्रकाश, डॉ. एमपी सिंह आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed