फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   GBPU MBA Admission Till June 30

Udham Singh Nagar News: एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब 30 तक करें आवेदन

Mon, 19 Jun 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 19 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
GBPU MBA Admission Till June 30
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पूर्व में 12 जून निर्धारित की थी अंतिम तिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय के एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश की पूर्व की अंतिम तिथि 12 जून को बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. आरएस जादौन ने बताया कि महाविद्यालय में तीन पाठ्यक्रमों एमबीए (एग्री बिजनेस), एमबीए व पीएचडी (मैनेजमेंट) का संचालन किया जा रहा है।
डाॅ. जादौन ने बताया कि एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश की इस प्रक्रिया में सफल होने के लिए उत्तराखंड सहित देश के अन्य राज्यों से आए सैकड़ों प्रतिभागी प्रतिस्पर्धा करते हैं। अभ्यर्थियों को सीएटी/सी-एमएटी में प्राप्त अंकों सहित दो परीक्षाओं, क्रमशः ग्रुप डिस्कशन व व्यक्तिगत साक्षात्कार में अपने अपेक्षित ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने बताया कि सीएटी/सी-एमएटी के प्राप्तांकों का वेटेज 60 प्रतिशत, ग्रुप डिस्कशन का 30 प्रतिशत व व्यक्तिगत साक्षात्कार का वेटेज 10 प्रतिशत अनुपात में लिया जाता है।
विज्ञापन

डाॅ. जादौन ने बताया कि महाविद्यालय के एमबीए शैक्षणिक कार्यक्रमों में पिछले वर्ष की अपेक्षा 20 सीटों की बढ़ोत्तरी की गई है। जिससे अब एमबीए में 40 सीट, एग्री बिजनेस में 20 सीटें और पीएचडी के लिए 04 सीटें निर्धारित हैं। बताया कि ग्रुप डिस्कशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार में अभ्यर्थियों के मूल्यांकन के लिए एक्सपर्ट के पैनल में उद्योग व शिक्षा जगत के विद्वानों का उचित मिश्रण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट:
पाठ्यक्रमों में ऐसे मिलता है प्रवेश
पंतनगर। महाविद्यालय के एमबीए (एग्री बिजनेस) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को कृषि या संबंधित विषयों में स्नातक होना आवश्यक है। जिसके बाद उन्हें सीएटी/सीएमएटी की परीक्षा देने के साथ महाविद्यालय का प्रवेश फार्म भी भरना होता है। वहीं पीएचडी (मैनेजमेंट) में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का एमबीए होना आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed