फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gate on Ramnagar Road will remain closed from 9 am to 6 am for two days

Udham Singh Nagar News: रामनगर रोड पर फाटक दो दिन रात 9 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Gate on Ramnagar Road will remain closed from 9 am to 6 am for two days
रामनगर रोड पर फाटक दो दिन रात 9 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद
विज्ञापन

काशीपुर। काशीपुर-रामनगर स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे फाटक संख्या 45 ए-बी पर मरम्मत कार्य के चलते 23-24 से 24-25 दिसंबर की रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। रेलवे के प्रभारी सीनियर सेक्सन इंजीनियर (रेलपथ) काशीपुर ने एसडीएम को पत्र लिखकर बताया कि काशीपुर-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आरटीएस हेमपुर डिपो निकट गोशाला रेलवे स्टेशन के रेलवे फाटक 45 ए-बी पर 23-24 और 24-25 की रात मरम्मत कार्य किया जाएगा जिसके चलते उक्त रेलवे फाटक पर रात 9 से सुबह 6 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। साथ ही कहा दिन के समय उक्त रेलवे फाटक यातायात के लिए खुला रहेगा। संवाद
कोसी पुल पर मरम्मत कार्य के चलते रोडवेज बसों का रूट बदला
काशीपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक संचालन के आदेश पर बृहस्पतिवार को रोडवेज डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल ने काशीपुर-रुद्रपुर मार्ग पर सुल्तानपुर पट्टी कोसी पुल पर मरम्मत कार्य के चलते रूट परिवर्तित किया है। उन्होंने बताया रोडवेज बसों को पट्टी कला से छोई मार्ग फोरलेन होते हुए संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली मार्ग पर जाने वाले चालक-परिचालकों को मुरादाबाद से पीपलसाना-भोजपुर होकर निर्धारित मार्ग से ही वाहनों को संचालित करने को कहा है। उन्होंने बताया आनंद विहार दिल्ली से चलने वाली बसें अपने निर्धारित मार्ग से संचालित नहीं होकर मुरादाबाद बाईपास से धारक नगला होते हुए काशीपुर पहुंच रही हैं जिस कारण मुरादाबाद-पीपलसाना-भोजपुर के लगभग 25 किमी क्षेत्र के निवासियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने काशीपुर-रामनगर-दिल्ली मार्ग पर संचालित होने वाली बसों को भी पुराने मार्ग मोहन नगर से होकर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डीजल कक्ष के कार्मिकों को निर्देशित किया कि काशीपुर-रुद्रपुर मार्ग से संचालित होने वाली बसों को 4 किमी जाने व 4 किमी आने कुल 8 किमी अनार्जित किमी दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed