Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ganesh Mahotsav celebration in Rudrapur

लवकुश जन्म पर नृत्य नाटिका और शिव तांडव बना आकर्षण का केंद्र

Mon, 17 Sep 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Mon, 17 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Mahotsav celebration in Rudrapur
रुद्रपुर के सिडकुल चौक में हुए गणेश उत्सव में प्रस्तुतियां देती छात्राएं। - फोटो : amar ujala

सिडकुल गणेश उत्सव समिति की ओर से चल रहे गणेश महोत्सव में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कलाकारों की ओर से लवकुश जन्म पर प्रस्तुत की गई नृत्य नाटिका और शिव तांडव विशेष आकर्षण रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को प्रसाद बांटा गया।  

विज्ञापन


सिडकुल चौक पर चल रहे गणेश महोत्सव के तीसरे दिन मुख्य अतिथि डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते और विधायक राजकुमार ठुकराल रहे। इस दौरान संभवी कला केंद्र के बच्चों ने कठपुतली नृत्य, वाईडीजे ग्रुप हल्द्वानी के बच्चों ने शनि तांडव, नुपुर नृत्यालय के कलाकारों ने डांडिया, जिज्ञासा स्कूल के स्पेशल बच्चों ने गाने पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इसके अलावा हनुमान चालीसा, भंगड़ा, शिव तांडव की प्रस्तुति भी दी गई। इसके अलावा कलाकारों ने राम विवाह से लेकर लवकुश जन्म तक का वृतांत नृत्य नाटिका के जरिए प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावा भी कई कलाकारों की ओर से प्रस्तुतियां दी गई थीं। मुख्य अतिथियों की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया गया और आयोजन की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पूर्व मेयर सोनी कोली, वरिष्ठ अधिवक्ता दिवाकर पांडेय, बजाज आटो के प्लांट हेड अनिल एस मोहगांवकर, टाइटन इंडस्ट्रीज के प्लांट हेड संजय सिंघल, औरंगाबाद इलेक्ट्रीकल्स के प्लांट हेड अनिल कुमार, ललित मोहन जोशी, अजय तिवारी, राजेश मिश्रा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed