{"_id":"576447a54f1c1b591811bc36","slug":"g-pac-inspected-by-arsenal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी पीएसी ने किया शस्त्रागार का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी पीएसी ने किया शस्त्रागार का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
शस्त्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महानिरीक्षक पीएसी अमित कुमार सिन्हा ने 31वीं व 46वीं वाहिनी पीएसी का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टर गार्ड, केंद्रीय आयुध भंडार, बैरिंग सहित पुलिस कर्मियों का सम्मेलन किया। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि पीएसी में निर्माण कार्यों व मूलभूत सुविधाओं का प्रस्ताव बनाकर पीएचक्यू भेजा जाए, ताकि उसका निदान किया जा सके।
विज्ञापन
शुक्रवार को 16वीं पीएसी पुलिस खेलकूद प्रतिस्पर्धा के शुभारंभ के बाद आईजी सिन्हा ने सेनानायक सुशील कुमार मीणा सहित अधिकारियों के साथ सबसे पहले 31वीं व 46वीं वाहिनी स्थित क्वार्टर गार्ड और केंद्रीय आयुध भंडार का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
वहीं वाहिनियों के पुलिस कर्मियों का सम्मेलन कर उसकी समस्याओं को जाना। साथ ही आश्वासन दिया कि शीघ्र समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएसी को दंगा निरोधी उपकरणों से सुसज्जजित करना उनका मकसद है। ताकि विषम परिस्थितियों में निपटा जा सके।
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देश दिए कि जवानों के आवास, बैरिंग का जीर्णोद्धार सहित विभिन्न समस्याओं का प्रस्ताव बनाकर पीएचक्यू भेजें। इस मौके पर उप सेनानायक जगदीश चंद्र, सहायक सेनानायक आरसी जोशी, पीडी जोशी आदि मौजूद थे।