फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud Loan One Arrested

Udham Singh Nagar News: फर्जी दस्तावेज पर ऋण लेकर खरीदी थी जेसीबी, नामजद आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 25 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fraud Loan One Arrested
बाजपुर। केलाखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक के नाम पर फाइनेंस कराकर खरीदी गई जेसीबी मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ विभव सैनी ने बताया कि शनिवार को आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच कराने के लिए उपजिला चिकित्सालय बाजपुर लाया गया।
इस दौरान आरोपी रिजवाल अली की अचानक हालत बिगड़ गई। डॉक्टर के मुताबिक उसे अस्थमा का अटैक आया है। इलाज कराकर पुलिस उसे कोर्ट में पेश किया। केलाखेड़ा निवासी आसिफ ने मोहल्ला रत्नामड़ैया निवासी रिजवान अल्वी (36) सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि मृतक सलीम के नाम फर्जी दस्तावेज के आधार पर जेसीबी फाइनेंस कराई थी। इस आधार पर मशीन का करीब 29 लाख का इंश्योरेंस भी प्राप्त कर लिया। केलाखेड़ा पुलिस ने नामजद आरोपी रिजवान अल्वी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस शनिवार को उसका मेडिकल कराने के लिए उप जिला चिकित्सालय पहुंची। रिजवान अचेत होकर अचानक जमीन पर गिर गया।

आननफानन डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टर के अनुसार उसे अस्थमा अटैक पड़ा था। विवेचक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि इलाज कराकर रिजवाल को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed