फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud in Kashipur

सीएससी संचालक पर लगाया 30 हजार रुपये हड़पने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fraud in Kashipur
Fraud in Kashipur
काशीपुर। एक वृद्ध ने सीएससी संचालक पर उसके खाते से 30 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के सीतारामपुर निवासी शांति स्वरूप ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि लगभग एक साल पहले वह गांव के पास स्थित कॉमन सर्विस सेंटर पर अपनी वृद्धावस्था पेंशन निकालने गया था। उस सेंटर को जगतपुर निवासी कुलविंदर सिंह पुत्र आत्मा सिंह संचालित करता है।

शांति स्वरूप ने आरोप लगाया कि संचालक कुलविंदर सिंह ने बिना उसकी मर्जी के खाते से अलग-अलग बार में 30 हजार रुपये निकाल लिए। पता लगने के बाद उसने सीएससी संचालक से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन संचालक ने उसे भगा दिया, जिसके बाद उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी सीएससी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed