{"_id":"6500b3e6e7ec3432b2078de7","slug":"fraud-for-job-in-foreign-sitarganj-news-c-8-1-hld1018-226217-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विदेश में नौकरी दिलाने के बहाने दस लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विदेश में नौकरी दिलाने के बहाने दस लाख ठगे
Wed, 13 Sep 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये ठगने और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वार्ड सात निवासी अनीस अहमद के पुत्र अफसार ने एसएसआई हरविंद्र कुमार को तहरीर दी। बताया कि नगर के पंडरी खेड़ा निवासी अशहर खान उर्फ आशू खान ने वीजा समेत विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इसके लिए आशू के घर पर उसके परिजनों के सामने दस लाख रुपये देने की बात हुई। एक लाख रुपये लेने के बाद दो जनवरी को आशू और उसके भाई के साथ वह दिल्ली गया। वहां उसका पासपोर्ट लेकर आशू ने उसे घर भेज दिया। तीन जनवरी को वीजा बनने की सूचना देकर चार और पांच जनवरी को उससे छह लाख रुपये लिए।
आशू के कहने पर सात जनवरी को उसके पिता मो. असलम को 70,000 रुपये नकद दिए। आस्ट्रेलिया का टिकट लेने के लिए 20 और 21 जनवरी को दो लाख तीस हजार रुपये लिए। इसके लिए उसने जेवर गिरवी रखे और मकान बेचकर कुल दस लाख रुपये आशू को दिए। इसके बावजूद उसने वर्क वीजा के बजाय 28 जनवरी को उसे बिजनेस विजिटर वीजा दिलाया।
विज्ञापन
बताया कि 19 मार्च को दिल्ली से बाली इंडोनेशिया भेजने के लिए हवाई जहाज का टिकट देकर होटल बुकिंग भी कराई गई। अफसार ने पुलिस को बताया कि आशू समेत परिवार के चार लोगों ने साजिश कर उसे ठगा। अब रुपये वापस मांगने पर आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आशू खान, उसके पिता मो. असलम, भाई अहमद खां, जैबा खान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।