फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud for bank bharti in kashipur

Udham Singh Nagar News: बैंक भर्ती में गड़बड़ी की दोबारा पुष्टि

Wed, 13 Sep 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 13 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fraud for bank bharti in kashipur
रुद्रपुर। जिला प्रशासन की ओर से कराई गई जांच में भी काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में 12 पदों पर हुई नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी की पुष्टि हो गई है। कर्मचारियों को ऋण देने में भी नियमों का उल्लंघन किया गया है। इससे पहले सहकारिता विभाग की ओर से की गई दो जांचों में भी नियुक्तियों में गड़बड़ी बताई गई थी। जिला प्रशासन की ओर से भेजी गई जांच रिपोर्ट को निबंधक सहकारी समितियां ने कार्रवाई के लिए रिजर्व बैंक को भेज दिया है।
विज्ञापन

काशीपुर अर्बन बैंक में दिसंबर 2021 में 12 कर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी। इसमें नियमों की अनदेखी का आरोप लगा था। अपर जिला सहकारी अधिकारी ने शिकायत की जांच की तो पाया कि बैंक के संचालक मंडल ने आठ दिसंबर 2021 को 21 अस्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति का फैसला लिया था। नौ दिसंबर को बैंक के नोटिस बोर्ड पर इसकी सूचना चस्पा कर उसी शाम आवेदनों पत्रों के आधार पर 12 कर्मचारियों को अस्थायी नियुक्ति दी गई थी।
विज्ञापन

नियुक्तियों के लिए अखबारों में विज्ञप्ति प्रकाशित नहीं की गई थी। 10 मार्च 2022 को एक जेबीएम, आठ लिपिक और तीन सहयोगियों को सेवा विस्तार देकर 10 जून 2022 को स्थायी नियुक्ति दे दी गई थी। इस मामले में डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। इसमें शामिल परियोजना निदेशक, जिला अग्रणी प्रबंधक और जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जांच रिपोर्ट में भर्ती प्रक्रिया और कर्मचारियों को ऋण वितरण में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि की थी। इसलिए डीएम की ओर से तैयार रिपोर्ट निबंधक को भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता अधिकारियों के अनुसार बैंक की स्टाफ कमेटी की ओर से की गई नियुक्तियों के मामले में सहकारिता विभाग कार्रवाई नहीं करता है। इस पर कार्रवाई का अधिकार रिजर्व बैंक को है। इसलिए इस मामले को भी कार्रवाई के लिए रिजर्व बैंक को भेजा गया है।


जांच रिपोर्ट में ये तथ्य सामने आए
- बिना विज्ञापन, परीक्षा कराए नियुक्ति हुई
- नवनियुक्त कर्मचारियों को 10 से 20 लाख रुपये तक के ऋण
- विज्ञप्ति में भर्ती के पदों के लिए शैक्षिक योग्यता का उल्लेख नहीं
- 41 हजार रुपये के वेतन वाले कर्मचारी को दे दिया 55 लाख रुपये का ऋण


काशीपुर अर्बन बैंक में हुई नियुक्ति के मामले में डीएम ऊधमसिंह नगर की ओर से भेजी गई जांच रिपोर्ट मिली थी। इसमें भर्ती प्रक्रिया में नियमों का पालन न होना बताया गया था। इस मामले में कार्रवाई के लिए रिपोर्ट रिजर्व बैंक को भेज दी गई है। - आलोक पांडेय, निबंधक सहकारी समितियां, ऊधमसिंह नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed