फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fourlane will be constructed.

किच्छा से नगला तक सड़क होगी फोरलेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fourlane will be constructed.
राजकुमार ठुकराल, रुद्रपुर, विधायक। - फोटो : RUDRAPUR
किच्छा से नगला तक करीब 18 किलोमीटर लंबी सड़क के दिन बहुरने जा रहे हैं। केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) से सड़क को फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल गई है। इस पर 53 करोड़ 74 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि हल्द्वानी-हल्दी-रुद्रपुर एनएच और रुद्रपुर-किच्छा-सितारगंज एनएच के बीच नगला से किच्छा तक स्टेट हाईवे पर सड़कों का दबाव अधिक रहता है।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क मंत्रालय ने सीआरएफ से इस सड़क को फोरलेन बनाने के लिए 53.74 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इसके टेंडर इसी महीने हो जाएंगे। कहा कि सड़क के फोरलेन बनने के बाद आम जनता को कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी। इस सड़क से प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, हाईटेक बस अड्डा, मॉडल डिग्री कॉलेज और अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर खुरपिया के लिए जाना सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर विधानसभा की 13 और सड़कों को मिली मंजूरी
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के विधायक कोटे में रुद्रपुर विधानसभा की 13 सड़कों को मंजूरी दी है। शासन ने चार करोड़ 67 लाख 76 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 14.52 किलोमीटर लंबी सड़कों के शासनादेश जारी कर दिए हैं।

सोमवार को विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि सड़कों के लिए एक लाख 30 हजार रुपये की टोकन मनी अवमुक्त कर दी गई है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बताया कि एक हफ्ते में विधानसभा के 31 संपर्क मार्गों को मंजूरी मिलने के साथ ही शासनादेश जारी हो चुके हैं।

राजेश शुक्ला, किच्छा, विधायक।

राजेश शुक्ला, किच्छा, विधायक।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed