काशीपुर। ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में काशीपुर के अमन समेत प्रदेश के चार खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। 29-30 जून को कटक ओडिशा में तीसरी जूनियर और सीनियर पोमसाई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया। विभिन्न राज्यों के करीब 450 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 45 किग्रा भार वर्ग में जशन योगी ने स्वर्ण, 48 किग्रा में काशीपुर के अमन सिंह ने रजत, 51 किग्रा में अनुज तिवारी ने कांस्य, 55 किग्रा में भसित मठपाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। उत्तराखंड ताइक्वांडो के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, टीम के मुख्य कोच भरत सिंह, सहायक कोच शत्रुघन, महिला कोच लतिका भंडारी, टीम मैनेजर मोहम्मद आरिफ, सचिव सानिध्य सिंह फर्स्वाण, आनंद सिंह बोरा, दयाल सिंह फर्स्वाण, नीरज कुमार, मोहित सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद