फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four people including pregnant woman died in Rudrapur

Road Accident: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, उड़े परखच्चे; गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत; कई घायल

Wed, 21 Aug 2024 08:21 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 21 Aug 2024 08:21 AM IST
सार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे पर कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Four people including pregnant woman died in Rudrapur
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा हो गया। कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुबह सवा तीन बजे पीएसी गेट के पास हुआ। हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में दिखाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी (30), उर्मिला (45), विभा (35) और गर्भवती महिला ज्योति (20) निवासी भुरारानी  निवासी सुभाष कॉलोनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, कांति देवी (38), ललिता (36) और कार चालक बबलू (27) निवासी बरेली घायल है। सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- तबाही का मंजर: देवखड़ी नाले को चैनेलाइज कर रही पोकलेन को प्रभावितों ने रोका, DFO और SDM को जमकर सुनाई खरी खोटी
विज्ञापन


ज्योति की उर्मिला जेठानी और विभा देवरानी है। उर्मिला के पति का देहांत हो चुका है। उर्मिला के पांच बच्चे है। उर्मिला मजदूरी करती है। विभा के पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं और इनके दो बच्चे हैं। घायल ललिता भी उर्मिला की देवरानी है। मृतक मनोज के चार बच्चे हैं। मृतक मनोज आरएएन स्कूल के पास सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते थे। ज्योति बिहार की रहने वाली थी और डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। ज्योति का पति रविन्द्र सहनी कंपनी में काम करता है। मृतक ज्योति की सास कांति देवी बरेली में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed