फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four died.

ट्रैक्टर ट्राली में घुसा ट्रक, मासूम समेत चार की मौत, 31 घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Four died.
काशीपुर के एक निजी अस्पताल में सड़क हादसे के घायल भर्ती। संवाद - फोटो : KASHIPUR
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में रामूवाला गणेश के पास मुरादाबाद मार्ग पर टायर फटने से गैस सिलिंडर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार एक मासूम बच्चे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अमरोहा जनपद के डिडौली थानाक्षेत्र के श्योनाली निवासी शाह आलम बृहस्पतिवार की सुबह अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर जसपुर स्थित कालू सईद बाबा की दरगाह पर गए थे। उनके साथ परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और गांव के लोग भी गए थे। शाम को वहां से वापस आते वक्त ठाकुरद्वारा में सामने से आ रहा अनियंत्रित ट्रक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ठाकुरद्वारा और जसपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक मासूम समेत तीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र बताया कि मृतकों की पहचान आमना खातून(60) निवासी सिद्दीकी कॉलोनी मुरादाबाद और अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के श्योनाली गांव निवासी मोहम्मद आरिफ (35), छोटे शाह (45) और मोहम्मद रिहान (02) के रूप में हुई। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed