{"_id":"5f565eb18ebc3e81b9006a09","slug":"four-arrested-for-making-illegal-recovery-by-telling-themselves-transport-officer-kashipur-news-hld396125243","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: परिवहन अधिकारी बनकर कर रहे थे अवैध वसूली, चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: परिवहन अधिकारी बनकर कर रहे थे अवैध वसूली, चार युवक गिरफ्तार
Mon, 07 Sep 2020 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जसपुर
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
जसपुर में पुलिस गिरफ्त में वाहनों से अवैध वसूली करने वाले आरोपी।
- फोटो : KASHIPUR
खुद को परिवहन विभाग का अधिकारी बताकर ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अवैध वसूली करने वालों में से एक युवक एसपीओ (स्पेशल पुलिस अफसर) रह चुका है। पुलिस ने युवकों से बरामद कार सीज कर दी है।
विज्ञापन
खेड़ा कॉलोनी रुद्रपुर निवासी विनोद सिंह के अनुसार, रविवार रात वह ट्रक में फैक्ट्री से सामान भरकर समालका (हरियाणा) जा रहा था। नादेही रोड पर कासमपुर तिराहे के पास पीछे से एक कार में सवार होकर पहुंचे चार युवकों ने उसका ट्रक रुकवाया और खुद को आरटीओ का अधिकारी बताकर ट्रक में लदे सामान के कागज मांगे।
विज्ञापन
कागज देखने के बाद युवकों ने ट्रक में ओवरलोड सामान होने की बात कहकर उससे दस हजार रुपये मांगे। रकम न देने पर उन्होंने ट्रक सीज करने की बात कही। इसी दौरान सामने से पुलिस का वाहन आने पर युवक मौके से भागने लगे लेकिन पुलिस ने चारों युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन
सूत मिल चौकी प्रभारी सईदुल बहार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम मोनू चौहान निवासी मोहल्ला जुलाहान, अनिल कुमार निवासी मोहल्ला पट्टी चौहान, अतुल कुमार, नौशाद उर्फ बिट्टू निवासी ग्राम दुल्हापुर ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद बताया। मोनू चौहान पूर्व में कोतवाली में एसपीओ रह चुका है।