फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Foundation day celebrated by farmers.

अखिल भारतीय किसान सभा का मनाया स्थापना दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Foundation day celebrated by farmers.
सितारगंज के बिरिया भूड़ गांव में बैठक कर संगठन का स्थापना दिवस मनाते किसान। - फोटो : SITARGANJ
अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक में किसानों ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक गांव में ग्राम समिति बनाने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ आंदोलन के बाद भी सरकार सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम बिरिया भूड़ में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि देश की आजादी की लड़ाई में किसानों को शामिल करने के लिए 1936 में संगठन बनाया था और स्वामी सहजानंद सरस्वती के नेतृत्व में आंदोलन किया था।
विज्ञापन

अब संगठन के नेतृत्व में किसान अपने हक को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है लेकिन देश की सरकारी गूंगी और बहरी है। सरकार जब तक कानून वापस नहीं लेगी, आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि हर गांव हर घर सरकार की किसान विरोधी नीतियों को पहुंचाया जा रहा है। वहां मुख्त्यार सिंह, लाभ सिंह, करम सिंह, लक्ष्मण सिंह, खड़क सिंह, सावित्री राणा, सुनीता राणा, सत्यवती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed