फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Former MLA Harbhajan Singh Cheema said that sexual crimes are increasing due to eating hot food

फिर फिसली हरभजन सिंह चीमा की जुबान: बोले- गर्म तासीर वाला खाना खाने से बढ़ रहे हैं यौन अपराध

Wed, 11 Sep 2024 12:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 11 Sep 2024 12:26 PM IST
सार

पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा की जुबान एक बार फिर फिसल गई। पूर्व में उन्होंने कहा था कि दुष्कर्म के पीछे महिलाओं का छोटा पहनावा जिम्मेदार है। अब उन्होंने कहा है कि गर्म तासीर वाला खाना खाने से यौन और महिला अपराध बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Former MLA Harbhajan Singh Cheema said that sexual crimes are increasing due to eating hot food
काशीपुर में पत्रकार वार्ता करते विधायक व पूर्व विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा की जुबान एक बार फिर फिसल गई। पूर्व में उन्होंने कहा था कि दुष्कर्म के पीछे महिलाओं का छोटा पहनावा जिम्मेदार है। अब उन्होंने कहा है कि गर्म तासीर वाला खाना खाने से यौन और महिला अपराध बढ़ रहे हैं।

मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि महिला हिंसा और दुष्कर्म का मुख्य कारण आज इन्सान की गर्म तासीर वाली चीजों का खुराक में बढ़ोतरी होना है। कहा कि इन्सान जानवरों जैसा हो गया है। कहा-आज भाई-बहन, चाचा-भतीजी सभी रिश्ते खत्म होते जा रहे हैं।

विज्ञापन

चीमा ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रही हिंसा और दुष्कर्म को रोकने के लिए स्कूली शिक्षा में एक विषय ऐसा होना चाहिए जो इन अपराधों के प्रति उन्हें जागरूक करे। कहा कि हमारी सरकार ने जो लिव इन रिलेशनशिप कानून बनाया है वह विदेशों की नकल है। लिव इन रिलेशनशिप कानून भारत के संस्कारों के अनुरूप नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: तस्करों के हौसले बुलंद, खैर की लकड़ी काटकर पानी में छिपाई; पीपलपड़ाव रेंज से लट्ठे बरामद

चीमा ने कहा कि हमारे लीडर वही भाषा बोलते हैं, जो जनता बोलती है, जबकि लीडर की भाषा निर्देशनुमा होनी चाहिए। देश की आबादी नियंत्रित किए जाने के प्रति हमारी लीडरशिप की सोच अच्छी है लेकिन क्रियाशील न होने से महिलाओं को हिंसा एवं दुष्कर्म जैसी यातनाओं से गुजरना पड़ता है।

लिव इन रिलेशन गलत नहीं : विधायक चीमा
विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप को इसलिए लाया गया ताकि जो बच्चे गलत शादियों में रह रहे हैं, उन्हें लीगल फॉर्म में लाया जाए। यह कोई गलत चीज नहीं है। कहा कि महिलाओं के प्रति भेदभाव न हो, इसके लिए परिवार के बीच ऐसे संबंध होने चाहिए कि माता-पिता को बच्चों के बारे में पता होना चाहिए। इसके लिए एक समय का भोजन पूरे परिवार को एक साथ करना चाहिए।

विधायक ने कहा कि राहुल गांधी वाशिंगटन डीसी. में जाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं। वह कह रहे कि हमारी मैन्यूफैक्चरिंग सही नहीं है। चीन हमसे आगे निकल गया है। आरएसएस की आइडियोलॉजी सही नहीं है।

भाजपा ने महिला अपराधों के आरोपी कार्यकर्ताओं पर की है कार्रवाई : बाली
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता अगर किसी महिला के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ के आरोप में घिर गया तो पार्टी ने उसे तत्काल हटाकर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की है। कहा कि कांग्रेस सरकार को घेरने और बदनाम करने के लिए प्रदर्शन कर रही है।

पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार, दुष्कर्म व हत्या के मुद्दों को हमारी सरकार गंभीरता से ले रही है। विपक्षी दल इस मुद्दे को भुना रही है। वहां प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, भाजपा के प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed