{"_id":"66eb7aa1d7b198e258003af6","slug":"former-councilor-injured-in-bull-attack-dies-khatima-news-c-236-1-ktm1001-105654-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सांड के हमले से घायल पूर्व सभासद की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सांड के हमले से घायल पूर्व सभासद की मौत
Thu, 19 Sep 2024 06:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म। सांड के हमले में घायल पूर्व सभासद की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
करीब 20 दिन पहले वार्ड संख्या एक निवासी नगर पंचायत शक्तिगढ़ के पूर्व सभासद गोविंद सरकार (56 ) रात को बाइक पर सवार होकर सितारगंज से अपने घर आ रहे थे। रास्ते में सांड के टक्कर मारने से वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें बरेली के एक मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को बिलखता छोड़ गए हैं। निवर्तमान चेयरमैन सुनील विश्वास, रमेश राय, विक्रम भंडारी, सुमित मंडल, मनोज सुतार, मनोज सरकार आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।