फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Forest workers holidays cancelled till Diwali in kashipur

वनकर्मियों की छुट्टियां दीपावली तक रद्द: शिकारियों की घुसपैठ को लेकर यूपी सीमा अलर्ट, उल्लू के शिकार की आशंका

Mon, 26 Oct 2026 04:41 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 26 Oct 2026 04:41 PM IST
सार

काशीपुर में दीपावली नजदीक आते ही जंगलों में शिकारियों की सक्रियता को देखते हुए यूपी सीमा से सटे वन क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। वन विभाग ने दीपावली तक सभी वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर गश्त बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Forest workers holidays cancelled till Diwali in kashipur
वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में दीपावली पर्व के नजदीक आते ही जंगलों में शिकारियों की सक्रियता को देखते हुए यूपी सीमा से सटे वन क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन विभाग ने दीपावली तक सभी वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और गश्त बढ़ा दी है।

विज्ञापन

एसडीओ जसपुर संदीप गिरी ने बताया कि दीपावली के दौरान उल्लू सहित कई वन्यजीवों के शिकार की आशंका बढ़ जाती है। तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के चलते उल्लू की मांग बढ़ने से शिकारी सक्रिय हो जाते हैं। इसी को देखते हुए यूपी-उत्तराखंड सीमा से लगे जंगल क्षेत्रों, खासकर तराई के जंगलों में चौकसी बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने टीमों को नाकों पर तैनात कर दिया है। संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। रात में भी गश्त तेज कर दी गई है।

विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार शिकारियों की घुसपैठ रोकने के लिए खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि यदि जंगल में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें। वन कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि दीपावली तक कोई भी कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखेगा। उल्लू समेत अन्य संरक्षित वन्य जीवों के शिकार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए विभाग ने विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed