{"_id":"6938720c10f44e3c1806b8f4","slug":"forest-department-caught-a-canter-full-of-khair-wood-the-tower-ran-away-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-136128-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जंगलात ने पकड़ा खैर लकड़ी से भरा कैंटर, तस्कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जंगलात ने पकड़ा खैर लकड़ी से भरा कैंटर, तस्कर भागा
Wed, 10 Dec 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। जंगलात टीम ने दोराहा बाजपुर के पास चेकिंग के दौरान खैर की लकड़ी से भरा कैंटर पकड़ा। वाहन से करीब 50 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद हुई। इसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है।
डीएफओ उमेश चंद्र तिवारी, एसडीओ मनिंदर कौर के निर्देश पर बरहैनी रेंजर लक्ष्मण सिंह बिष्ट, डिप्टी रेंजर गोपाल कपिल ने टीम के साथ मंगलवार को दोराहा पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक कैंटर को रोकने की कोशिश की। इस दौरान चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
वाहन को कब्जे में लेकर खैर की करीब 50 क्विंटल लकड़ी बरामद की। वाहन को सीज कर दिया गया है। चेकिंग अभियान में टीम वन दरोगा ठाकुर दत्त, विनोद चंद्र जोशी, कृष्णपाल, जगमोहन सिंह शामिल रहे।