फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Foreign guests started coming, dam buzzed

Udham Singh Nagar News: आने लगे विदेशी मेहमान, डैम गुलजार

Wed, 29 Nov 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 29 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Foreign guests started coming, dam buzzed
तुमरिया और भोगपुर जलाशय में साइबेरियन पक्षी। संवाद
जसपुर। पतरामपुर वन रेंज में भोगपुर डैम, तुमरिया डैम और प्रदेश की सीमा पर स्थित पीलीडैम पर अप्रवासी पक्षियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रतिवर्ष शीत ऋतु में साइबेरिया से पक्षी आकर यहां प्रवास करते हैं।
विज्ञापन

साइबेरियन पक्षियों की चहचहाहट और अठखेलियों से डैम गुलजार हो गए हैं। सफेद रंग के इन पक्षियों की चोंच और पैर नारंगी रंग के होते हैं। साइबेरिया बहुत ही ठंडा स्थान है। जहां नवंबर से मार्च तक तापमान शून्य से 60 डिग्री तक नीचे चला जाता है। इस तापमान में इन पक्षियों का जिंदा रह पाना मुश्किल हो जाता हैं। इसलिए ये पक्षी हजारों किमी की दूरी तय करके यूपी और प्रदेश के इन स्थानों पर आते हैं।
विज्ञापन

विदेशी पक्षियों के आने से वन विभाग और पक्षी प्रेमी उत्साहित हैं। वन विभाग के अधिकारी बताते हैं की अप्रवासी पक्षियों के आने का मुख्य कारण प्रदूषण रहित वातावरण, मानवीय हस्तक्षेप न होना, शिकार की घटनाओं पर अंकुश होना मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

साइबेरियन पक्षियों की सुरक्षा के लिए बढ़ाई गश्त
कौन-कौन सी प्रजाति के साइबेरियन पक्षी आ रहे हैं। इसका एक सर्वे कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर दी है। इनके शिकार को रोकने के लिए वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। इनके संबंध में संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से नियमित जानकारी ली जा रही है। इन पक्षियों को क्षेत्र का वातावरण खूब भाता है। इसलिए हजारों की संख्या में प्रतिवर्ष साइबेरियन पक्षी यहां आते हैं। - प्रकाश चंद आर्य, डीएफओ, रामनगर

-

पीलीडैम झील में अप्रवासी पक्षी आने शुरू हो गए हैं। अमानगढ़ का प्रदूषण मुक्त, सुरक्षित व अनुकूलित वातावरण अप्रवासी पक्षियों सहित वन्यजीवों के लिए आदर्श परिवेश साबित हो रहा है। वन्यजीवों सहित साइबेरियन पक्षियों की सुरक्षा के लिए वनकर्मी निगरानी में लगे हुए हैं। - खुशबू उपाध्याय, क्षेत्रीय वनाधिकारी, अमानगढ़ रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed