फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Footwall tournament will start today.

ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ आज से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Footwall tournament will start today.
रुद्रपुर। प्रदेश में पहली बार आयोजित होने वाले हिमालयन कप ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट में विजेता टीम को पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। उपविजेता टीम को तीन लाख रुपये और फर्स्ट रनरअप को एक लाख रुपये मिलेंगे। चार जिलों में खेले जाने वाले मुकाबलों में ऊधमसिंह नगर जिले में होने वाले मैच एमिनिटी स्कूल रुद्रपुर में होंगे।
विज्ञापन

शनिवार शाम को एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष अरोड़ा ने बताया कि उत्तराखंड में हिमालयी राज्यों के साथ अर्द्धसैनिक बलों की फुटबाल टीमों का जमावड़ा लगने जा रहा है। 30 अक्तूबर से शुरू हो रहे फुटबाल महाकुंभ का आयोजन देहरादून सहित चार जिलों में होगा। उन्होंने बताया कि हिमालयी राज्यों में पर्यावरण संरक्षण व फुटबाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार इस टूर्नामेंट की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन

लीग कम नॉकआउट आधार पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट का आयोजन दो चरणों में होगा। 30 अक्तूबर को पहले चरण में स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार, एमिनिटी स्कूल रुद्रपुर व स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में लीग मुकाबले खेले जाएंगे। नॉकआउट राउंड के क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल और फाइनल मैच देहरादून के पवेलियन मैदान में आयोजित होंगे। फुटबाल की लाइव स्ट्रीमिंग दूरदर्शन, सोशल मीडिया प्लेटफार्म व रेडियो पर प्रसारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड टीम में ये खिलाड़ी हैं शामिल
वीरेंद्र पांडे, मो. फैजान, शैलेंद्र नेगी, राजवीर पवार, ललित बिष्ट, करन राणा, शेर सिंह, सचिन नेगी, वीरेंद्र थापा, मयंक खत्री, ऋषि उपाध्याय, आयुष रावत, आदर्श, विकास, सिद्धार्थ रावत, मो. कैफ, आईवान रेड्डी, यश बिष्ट, सिद्धार्थ लखेड़ा, ललित सिंह मेहता हैं। प्रतीक्षा सूची में ऋषभ अनेजा, वसीम अंसारी, शिवांश निरोला, मनीष लोहिया, शिवांश गौंडिया, और पीयूष पाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed