{"_id":"62b8b1b52270b24fdd205cf9","slug":"football-tournament-in-dineshpur-rudrapur-news-hld4671664189","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल में हरिद्वार की टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल में हरिद्वार की टीम सेमीफाइनल में
विज्ञापन
दिनेशपुर में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते हरिद्वार व टनकपुर के खिलाड़ी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेशपुर। पवित्र यंग क्लब की ओर से आयोजित सुधांशु मेमोरियल अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में ऑल स्टार हरिद्वार की टीम ने टनकपुर हीरोज को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। शानदार प्रदर्शन पर हरिद्वार के गोलकीपर हैरी मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता के तहत शनिवार रात नौ बजे से फ्लड लाइट की रोशनी में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार के खिलाड़ियों ने 20वें मिनट में पहला गोल कर बढ़त बनाई। मध्यांतर से ठीक पहले हरिद्वार ने एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। मध्यांतर के बाद टनकपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो गोल करके मैच में वापसी कर ली।
निर्धारित समय में मुकाबला बराबर रहने के बाद अतिरिक्त समय का मैच हुआ। इसमें भी निर्णय नहीं हुआ जिसके बाद निर्णायक ने पेनाल्टी शूटआउट से मैच के निर्णय का एलान किया। इसमें हरिद्वार के गोलकीपर हैरी ने शानदार प्रदर्शन कर दो किक सेव कर टीम को जीत दिला दी। इससे पहले हरिद्वार की टीम ने एफसी टांडा रामपुर की टीम को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि नगर की महिला शक्ति नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, महिला कल्याण समिति अध्यक्ष हीरा जंगपांगी, सभासद सुनीला मिस्त्री, पूर्व सभासद प्रभा राय, शिखा ढाली, आनंदिता सरकार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विधायक अरविंद पांडेय अपने साथियों के साथ दर्शकदीर्घा में बैठकर रात 11 बजे तक चले मैच का आनंद लिया।