Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Following intervention from the central leadership, MLA Pandey postpones political meeting

Uk News: केंद्रीय नेतृत्व के दखल के बाद त्रिवेंद्र, बलूनी और कौशिक की विधायक पांडेय सियासी मिलन स्थगित

Thu, 22 Jan 2026 02:54 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 22 Jan 2026 02:54 PM IST
सार

जमीन कब्जा विवाद में घिरे भाजपा विधायक अरविंद पांडेय को लेकर तराई में सियासी हलचल तेज हो गई है और इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का प्रस्तावित दौरा अचानक रद्द हो गया।

विज्ञापन
Following intervention from the central leadership, MLA Pandey postpones political meeting
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रुद्रपुर में जमीन कब्जाने के मामले में चौतरफा घिरे भाजपा विधायक अरविंद पांडेय को लेकर तराई में सियासी तूफान है। एक और भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा पांडेय के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री और डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने अरविंद पांडेय के घर आकर मुलाकात कर चुके हैं।

विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार व पौड़ी सांसद अनिल बलूनी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का पांडेय के घर आने का कार्यक्रम था। इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे थे। अचानक कार्यक्रम रद्द हो गया। कार्यक्रम रद्द होने को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है कि इस सियासी तूफान की हवाएं दिल्ली तक पहुंच गई हैं। इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ऋषिकेस में हैं। इस वजह से भी कार्यक्रम को रद्द करना माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed