{"_id":"6952de930211cbabd00b6a33","slug":"fog-slows-down-train-speed-bagh-express-arrives-15-hours-late-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-135028-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कोहरे ने थामी रेल की रफ्तार, 15 घंटे लेट पहुंची बाघ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कोहरे ने थामी रेल की रफ्तार, 15 घंटे लेट पहुंची बाघ एक्सप्रेस
Tue, 30 Dec 2025 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर अब रेल यातायात पर साफ नजर आने लगा है। कोहरे के कारण इन दिनों अधिकांश ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को गाड़ी संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 7:20 बजे के बजाय करीब 15 घंटे की देरी से रात 10:30 बजे स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों ने बताया कि उन्हें जरूरी कामों और आगे की कनेक्टिंग ट्रेनों में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड और कोहरे के बीच घंटों प्लेटफॉर्म पर बैठकर इंतजार करना यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल साबित हुआ।
इसके अलाव अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं। गाड़ी संख्या 15013 रानीखेत एक्सप्रेस करीब 40 मिनट और 14120 काठगोदाम एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से पहुंची। इनके अलावा 1240 काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब 50 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन
उत्तरांचल संपर्क क्रांति के भी एक घंटा देरी से पहुंची। रेल प्रशासन के अनुसार, रेल पथ मार्ग पर कई जगहों पर मरम्मत कार्य चल रहा है लिहाजा बाघ एक्सप्रेस को डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। बताया कि दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की गति नियंत्रित रखनी पड़ रही है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लो विजिबिलिटी के दौरान ट्रेनों की स्पीड कम कर दी जाती है। इसके अलावा कई रूटों पर कोहरा इतना घना हो जाता है कि सिग्नल दिखने में भी दिक्कत आती है। इसी वजह से ट्रेनें बीच-बीच में रोकी जाती हैं, जिसका सीधा असर उनके समय पर पहुंचने पर पड़ता है।