फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five people surrender in Rs 10 lakh embezzlement case

Udham Singh Nagar News: 10 लाख गबन मामले में पांच लोगों ने किया आत्मसमर्पण

Sat, 06 Jan 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 06 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Five people surrender in Rs 10 lakh embezzlement case
सितारगंज। दो साल पहले एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम पर 10 लाख का गबन करने वाले पांचों आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। ग्राम गोरीखेड़ा निवासी श्मशुल हक ने 15 अक्टूबर 2021 को केस दर्ज कराया था। इसमें बताया कि उनकी सिडकुल में ट्रक एसोसिएशन के नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी है। इसके कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में काम करने के लिए पंकज कुमार निवासी कल्याणपुर, जमीर मलिक निवासी गोरीखेड़ा, संजीव शर्मा, लवजीत सिंह निवासी पिपलिया नाथू, लवप्रीत सिंह निवासी बढेरा थाना अमरिया, पीलीभीत को रखा गया था। आरोप लगाया कि पांचों ने 10 लाख का गबन किया था। एसएसआई हरविंदर कुमार ने बताया कि शनिवार को नामजद आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed