फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five houses burnt in Kheladia village on Nepal border

Udham Singh Nagar News: नेपाल सीमा पर खेलड़िया गांव में पांच घर जले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five houses burnt in Kheladia village on Nepal border
खटीमा के खेलड़िया गांव में आग बुझाते लोग। संवाद
खटीमा। भारत-नेपाल सीमा के पास खेलड़िया गांव बाइस पुल में बुधवार सुबह शॉर्टसर्किट से पांच मजदूरों के घरों में आग लग गई। दमकल टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। खेलड़िया गांव में सुबह करीब नौ बजे रामाधार, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार और शैलेंद्र कुमार के घर अचानक आग लग गई। घरों से धुआं और आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों के साथ लोगों ने मुश्किल से आग बुझाई, लेकिन तब तक सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों ने बताया कि घर में रखे कपड़े, अनाज, खाने पीने के सामान के साथ, बेड, साईकिलें, चारपाई, पांच मोबाइल, सोने-चांदी के जेवर और करीब 50,000 रुपये रुपये जल गए। लेखपाल और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पीड़ित परिवारों ने शासन से मदद की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन

-----
राइस मिल के ब्लोअर में लगी आग
खटीमा। खेलड़िया गांव में आग बुझाकर लौट रही फायर ब्रिगेड की टीम को कंजाबाग स्थित खड़ायत राइस मिल में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि राइस मिल के ब्लोअर में आग लगी थी। टीम ने बड़ी मशक्कत से आग को बुझाया। टीम में राजेंद्र सिंह मल्ल, विक्रम गिरी, रंजना खर्कवाल, अंकिता, विक्रम भंडारी, केदार बुंगला, अमित आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed