{"_id":"6a5146856ecd825b8800f17b","slug":"fisheries-to-boost-farmers-income-government-providing-all-possible-assistance-saurabh-bahuguna-sitarganj-news-c-242-1-rdp1025-144156-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्स्य पालन से बढ़ेगी किसानों की आय, सरकार दे रही हरसंभव मदद : सौरभ बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत्स्य पालन से बढ़ेगी किसानों की आय, सरकार दे रही हरसंभव मदद : सौरभ बहुगुणा
Sat, 11 Jul 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मत्स्य पालकों को सम्मानित किया गया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चेक वितरित भी किए गए।
शुक्रवार को शक्तिफार्म स्थित उप मंडी परिसर में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मछली पालन को स्वरोजगार और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनाने के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा समेत अन्य योजनाओं के माध्यम से मत्स्य पालकों को आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कहा कि शक्तिफार्म में मत्स्य क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए प्रहलाद पलसिया में अत्याधुनिक एक्वा पार्क स्थापित किया जा रहा है। सितारगंज में उप मंडी विकसित करने की योजना है। इसमें मत्स्य उत्पादों के भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहां राज्य मत्स्य पालक विकास अभिकरण के उपाध्यक्ष उत्तम दत्ता, सीमा चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रभा रावत, सांसद प्रतिनिधि कार्तिक राय, मत्स्य निदेशक चंद्र सिंह धर्मसत्तु, उपनिदेशक अनिल कुमार, प्रमोद कुमार शुक्ला, मत्स्य निरीक्षक अमित कुमार कुशवाहा सहित सैकड़ों मत्स्य पालक उपस्थित रहे। संवाद