फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire in grocery shop in Rudrapur

रुद्रपुर में किराना की दुकान में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fire in grocery shop in Rudrapur
रुद्रपुर में किराना के दुकान के बाहर लगी भीड़। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शार्ट सर्किट के चलते किराना की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियों ने पहुंचकर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग के धुएं को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

रम्पुरा क्षेत्र में कटोरी मंदिर के सामने जयप्रकाश किराना स्टोर में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर रुद्रपुर दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू न होने के कारण किच्छा व पंतनगर फायर स्टेशन से एक-एक गाड़ी और बुलाई गई।
विज्ञापन

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। किराना स्टोर स्वामी श्री राम चंद्र ने बताया कि दुकान का आधे से अधिक समान जलकर राख हो चुका है। इसकी कीमत उन्होंने लगभग 50 लाख रुपये बताई है। कुछ सामान जलने से बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि वहीं आग बुझाने के कुछ देर बाद किराना स्टोर स्वामी ने फिर से आग की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दमकल की गाड़ियों ने दोबारा फिर पहुंचकर आग बुझाई। दमकल कर्मी वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि दोबारा सिर्फ धुआं निकल रहा था जिसे वह बुझाकर वापस आ गए थे।

आग से निकलते धुएं को देखकर मौके पर जमा हुई भीड़
रुद्रपुर। आग से निकलता धुआं इतना भयावह रूप में था कि लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दमकल कर्मियों के बार-बार हटाने पर भी लोग वहां से हटने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने दमकल कर्मियों का साथ देकर आग बुझाने में भी मदद करवाई। सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंच गए।

रुद्रपुर में किराने की दुकान में लगी आग से निकलता धुआं।  संवाद

रुद्रपुर में किराने की दुकान में लगी आग से निकलता धुआं। संवाद - फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed