फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire at 12 Huts

आग से 12 झोपड़ी राख, चार मवेशी जले, एक युवक झुलसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fire at 12 Huts
बाजपुर। ग्राम बन्नाखेड़ा बल्ली में आग लगने से 12 झोपड़ियां जल गईं। भैंस सहित चार जानवर भी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए। जानवरों को बचाने के प्रयास में एक व्यक्ति भी झुलस गया। दमकल के वाहनों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम गांव बन्नाखेड़ा की बस्ती बल्ली में अचानक आग लग गई। आग ने आसपास की झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए दमकल विभाग को भी घटना की सूचना दी। सूचना पर रामनगर और बाजपुर से पहुंचे दमकल वाहनों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। एसडीएम विवेक प्रकाश, राजस्व निरीक्षक धन सिंह और वन विभाग के एसडीओ शीशपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और हादसे का जायजा लिया। अग्निकांड में कल्लू सिंह, प्रीतम सिंह, महेंद्र सिंह, रमेश, विक्रम सिंह, लालाराम, रामकली, कृष्णा देवी, शीतला देवी, नन्ही, बसंती और रविंद्र सिंह की झोपड़ियां जल गईं। आग से झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान, दो बाइक, साइकिल और नकदी भी नष्ट हो गई। प्रीतम सिंह के कच्चे घर में रखी 50 हजार रुपये की नकदी, दो भैंस, भैंस के दो बच्चे और एक कुत्ता आग में जिंदा जल गया। जानवरों को बचाने के प्रयास में प्रीतम सिंह भी झुलस गया। राजस्व निरीक्षक धन सिंह ने बताया कि अग्नि पीड़ितों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार सभी को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed