फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR on gadarpur chairman

Udham Singh Nagar News: गदरपुर के पालिका अध्यक्ष सहित तीन पर केस

Sat, 12 Aug 2023 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 12 Aug 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
FIR on gadarpur chairman
गदरपुर। भाजपा नेता के साथ गाली गलौज और अभद्र टिप्पणी के आरोप में पुलिस ने पालिका अध्यक्ष सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पालिकाध्यक्ष पर केस दर्ज कराने के लिए भाजपा नेता शुक्रवार रात करीब पांच घंटे तक थाना परिसर में धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर ठेका सफाई कर्मियों ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रजत उर्फ अश्वनी कुमार के नेतृत्व में धरना दिया था। इस दौरान पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस की अश्वनी से नोकझोंक हो गई थी और विवाद गहरा गया था। मामले में देर रात भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, अभिषेक वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ आदि कोतवाली में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

देर रात एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस, उनके भाई तारिक उल्ला खां और एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। इधर, पालिकाध्यक्ष का कहना है कि आगामी निकाय चुनाव के चलते एक सुनियोजित साजिश के तहत उनकी राजनीतिक हत्या करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली चोरी में सात लोगों पर केस

रुद्रपुर/बाजपुर। ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी में सात लोगों पर केस दर्ज कराया है। रुद्रपुर में एसडीओ अंशुल मदान ने बताया कि दो लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। वहीं, बाजपुर में जेई प्रवीण चौहान की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर धारा 135 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed