फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR For Rape in Kashipur

दिवाली पर नानी के घर आई बालिका से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
FIR For Rape in Kashipur
काशीपुर। मां के साथ नानी के घर आई बालिका के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दीपावली पर वह अपने मायके आई थी। उसके साथ उसकी 12 वर्षीय पुत्री भी थी। दिवाली की रात वह गांव के बच्चों के साथ नानी के घर के सामने पटाखे छोड़ रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक बालिका को अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया। साथ ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। कोर्ट में बयान होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed