फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR For 307 IPC in Kashipur

पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
FIR For 307 IPC in Kashipur
काशीपुर। धारदार हथियारों से लैस आठ-दस लोगों ने एक बाइक सवार तीन लोगों पर जानलेवा हमला दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। तहरीर पर पांच नामजद और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में वाल्मीकि बस्ती, महेशपुरा निवासी कुनाल ने बताया कि 17 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से चैती मोड़ से लौट रहा था। उसके साथ दूसरी मोटरसाइकिल पर सौरभ, सचिन भी आ रहे थे। बाजपुर रोड पर सेठी पेट्रोल पंप के पास टांडा उज्जैन निवासी काके, उसके भाई निक्के, विपिन, दिव्यांश, वंश और चार-पांच अन्य लोगों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने मोटरसाइकिल रोककर उसे लाठी-डंडों, धारदार हथियारों से पीट दिया। हमलावरों ने उसकी मोटरसाइकिल तोड़ दी जिससे उसे 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। निक्के ने उसके साथी सौरभ और वंश ने सचिन के सिर पर वार कर जान से मारने की धमकी दी। सीसीटीवी में भी यह घटना कैद हो गई। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ धारा 307, 325, 341 सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed