फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fighting at yuwa samvad program Gadarpur

UK: युवा संवाद में सियासत की एंट्री से बवाल, गदरपुर में चल रहा था भाजयुमो का कार्यक्रम; मारपीट में दो घायल

Thu, 23 Jul 2026 12:11 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, गदरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गदरपुर Published by: Heera Updated Thu, 23 Jul 2026 12:11 PM IST
सार

भाजयुमो के युवा संवाद कार्यक्रम में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सवाल पूछने पहुंचे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। 

विज्ञापन
Fighting at yuwa samvad program Gadarpur
भाजयुमो के युवा संवाद कार्यक्रम में आपस में भिड़ते कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के युवा संवाद कार्यक्रम में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सवाल पूछने पहुंचे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। घटना में युवक कांग्रेस के छात्र नेता वंश शर्मा और उनके साथी नीरज गौतम घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन

आवास विकास स्थित बरातघर में आयोजित भाजयुमो के युवा संवाद कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल युवाओं को संबोधित कर रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे युवक कांग्रेस के छात्र नेता वंश शर्मा अपने साथियों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके हाथ में भारतीय संविधान की प्रति थी। उन्होंने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछने की इच्छा जताई।

विज्ञापन

कार्यक्रम संचालकों ने उन्हें शांतिपूर्वक बैठकर अपनी बात रखने का आग्रह किया लेकिन तत्काल सवाल पूछने की मांग पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। माहौल गर्माने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। मौके पर मौजूद विधायक अरविंद पांडेय ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की और मामला शांत कराने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद वंश शर्मा ने भारतीय संविधान की पुस्तक लौटाने की मांग की। उन्हें समझाने का प्रयास करने पर मामला एक बार फिर से गरमा गया। वंश शर्मा के नारेबाजी करने और दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले में भाजपा के खिलाफ आक्रामकता दिखाने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई और युवक कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए संवाद कार्यक्रम भी बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वंश शर्मा और उनके साथी नीरज गौतम को कोतवाली ले गई। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर चोटें होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कांग्रेसी बोले- दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो
घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता राजेंद्रपाल सिंह और युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर कोतवाली पहुंच गए। राजेंद्रपाल सिंह ने कहा कि वंश शर्मा के साथ हुई मारपीट की घटना की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाए। वहां युवराज सिंह, संजीव अरोरा, गुरविंदर सिंह विर्क, मोहम्मद शादाब, राजेश बाबा, शाकिर अली आदि कार्यकर्ता थे।

वंश शर्मा और उनके साथियों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने को कहा गया। वह उग्र हो गए। उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया था। - अरविंद पांडेय, विधायक भाजपा

मैं संवाद कार्यक्रम में गया था। सवाल पूछने लगा तो मुझे रोक दिया गया। बिना सवाल पूछे ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बड़े नेताओं के सामने पीट दिया। - वंश शर्मा, घायल युकां नेता

भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है। युवा कांग्रेस के सदस्य छात्र होने के नाते संवाद कार्यक्रम में गए। सवाल पूछने पर मारपीट करना शर्मनाक है। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। - हिमांशु गाबा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

भाजयुमो पूरे प्रदेश में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस का पदाधिकारी अपने साथियों के साथ बिन बुलाए पहुंचा और आक्रामक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर भाजयुमो के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे। भाजपा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगी। - मनोज पाल, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed