फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fight between two parties over children in kashipur

Kashipur News: बच्चों को लेकर दो पक्ष में मारपीट...सिर फटा और आंख पर चोट आई, पांच लोगों पर केस दर्ज

Mon, 19 Aug 2024 04:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 19 Aug 2024 04:59 PM IST
सार

काशीपुर में बच्चों को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Fight between two parties over children in kashipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में बच्चों को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम मिस्सरवाला निवासी आबिद ने दी तहरीर में बताया कि बीती 15 अगस्त की शाम उसका बेटा कासिम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी फुलजहां की बेटी अकसरा (14) से खेलने को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन

कुछ देर बाद आरोपी फुलजहां, उसकी बेटी अकसरा, पति अब्दुला व उसका दोस्त सखावत हुसैन घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसका सिर फट गया और बेटे की आंख पर चोंट आई। उधर, फुलजहां ने दी तहरीर में कहा वह घर में बैठी थी। तभी पड़ोसी के की मुर्गियां उसके घर में घुस गईं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: हिलजात्रा के लिए सजने लगे मुखौटे, लखिया भूत के आगमन पर होता है समापन; 500 साल पुराना है इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बेटी अकसरा ने मुर्गियों को घर से भगा दिया। इस बात को लेकर आरोपी अफसरी, उसका बेटा अलफिसा ने बेटी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। जब उसने अपनी बेटी को बचाया तो जासमीन पत्नी आबिद, जावेद व शाहिद व अफसरी ने हसिये से उसे घायल कर दिया। उसके पति ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed