फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Female worker dies in road accident

Udham Singh Nagar News: सड़क दुर्घटना में महिला श्रमिक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Female worker dies in road accident
निशा देवी की फाइल फोटो।- स्रोेत- परिजन।
खटीमा। मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रही एक महिला श्रमिक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। साइकिल पर सवार बड़ी बहन घायल हो गई। परिजनों ने अज्ञात चालक के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जाधवपुर निवासी निशा देवी (30) भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करती थी। बृहस्पतिवार शाम वह मझोला क्षेत्र में मजदूरी कर अपनी बड़ी बहन आशा देवी के साथ साइकिल से लौट रही थी। परिजनों ने बताया साइकिल निशा चला रही थी। रास्ते में सुनपहर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इससे निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी चालक मौके से भाग गया। अफरातफरी के बीच दोनों को नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गयाए जहां चिकित्सकों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद आशा की हालत सही है। परिजनों ने बताया कि अज्ञात वाहन में कई लोगों के सवार होने की बात सामने आ रही है। उनके शराब पीकर वाहन चलाने भी आशंका व्यक्त की जा रही है। मृतका के दो बच्चे हैं। मृतका के पति गौतम ऋषि ने बताया कि अज्ञात चालक के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दे दी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed