फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Felicitation Ceremony commemorating Gudiya Jayanti

जयंती पर पूर्व सांसद स्व. एससी गुड़िया को किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Felicitation Ceremony commemorating Gudiya Jayanti
काशीपुर के चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में पूर्व सांसद एससी गुड़िया की जयंती पर सम्मानि? - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में रविवार को पूर्व सांसद सतेंद्र चंद्र गुड़िया की जयंती मनाई गई। इस दौरान बीएड विभाग में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। महाविद्यालय परिवार ने गुड़िया के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या कीर्ति पंत ने बताया कि गुड़िया जी की स्मृति में वर्ष 2016-17 में और 2018-19 में कुमाऊं विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्रा मिताली रावत (एमए अर्थशास्त्र), नीतूरानी (एमए चित्रकला), सीमा (एमए समाज शास्त्र), मनप्रीत कौर (बी कॉम) और बीएड विभाग की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा प्रिया रंजन, अवनीत कौर, आशा मनराल को जीबी पंत विवि शिक्षा समिति की अध्यक्ष विमला गुड़िया ने नकद धनराशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहां उप प्रधानाचार्य डॉ. दीपिका गुडिया आत्रेय, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. अंजली गोस्वामी, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. दीपा चनियाल, प्राची, ज्योति रावत, मनोज कुमार, अशोक कुमार टम्टा, चंचल कुमार, शोभित त्रिपाठी आदि थे। बाजपुर रोड स्थित एससी गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में भी गुड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. केवल कुमार ने कहा कि काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों के विकास में गुड़िया का अहम योगदान रहा। वहां संस्थान के निदेशक, प्रशासन, पीजी पवन कुमार, प्राचार्या डॉ. निमिशा अग्रवाल, विशाल शर्मा, मनीष अग्रवाल, विकल्प गुड़िया, कुलदीप शर्मा, सुमित शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed