Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fed up with the behavior of a man the minor girl stopped going to school in kashipur

Uttarakhand: युवक की हरकतों से तंग आकर नाबालिग छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, परिवार ने सीएम को लिखा पत्र

Tue, 04 Nov 2025 12:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Nov 2025 12:59 PM IST
सार

काशीपुर में मनचले युवक की हरकतों से परेशान नाबालिग छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। परिवार आरोपी पर कार्रवाई के लिए भटक रहा है। परिवार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Fed up with the behavior of a man the minor girl stopped going to school in kashipur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

 

विज्ञापन

काशीपुर में मनचले युवक की हरकतों से परेशान नाबालिग छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। परिवार आरोपी पर कार्रवाई के लिए भटक रहा है। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने से निराश छात्रा और उसके परिवार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। परिवार ने महापौर से मिलकर मामले में हस्तक्षेप कर आरोपी पर कार्रवाई कराने की मांग की है।

आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी महिला ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि उनकी नाबालिग पुत्री सरकारी कॉलेज में नवीं कक्षा में पढ़ती है। कॉलेज आते-जाते समय कॉलोनी का ही युवक उनकी के साथ अश्लील हरकतें करता है और फब्तियां कसता है। लगातार दबाव और डर की वजह से बेटी ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया है। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर बेटी को रिश्तेदारी में भेज दिया था। आरोपी वहां भी अलग-अलग नंबरों से फोन कर बेटी को धमका रहा है।

विज्ञापन

छात्रा के भाई ने बताया कि जुलाई में आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगार आरोपी के विरुद्ध सख्त कदम नहीं उठाया गया तो वे परिवार सहित आत्मदाह करने को विवश होंगे। सोमवार को पीड़ित परिवार ने नगर निगम कार्यालय में महापौर दीपक बाली से मिलकर न्याय दिलाने की मांग की। महापौर ने परिवार को पूर्ण न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि वे पुलिस के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं आया है। इसकी जानकारी लेकर शिकायत की जांच की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। थाने में शिकायत क्यों दर्ज नहीं की गई, इसकी भी जांच कराई जाएगी। - दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed