फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farners should try nes varieties

अधिक परतों की प्रजातियों का चयन कर आय बढाएं किसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farners should try nes varieties
काशीपुर में गन्ना गोष्ठी में भाग लेते मंचासीन अधिकारी। - फोटो : KASHIPUR
वैज्ञानिकों ने किसानों से अपील की है कि वह अधिक परते वाली गन्ने की प्रजातियों का चयन कर उगाएं। इससे किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। गन्ना वैज्ञानिकों ने किसानो को कीटों और उवर्रकों के बारे में भी जानकारियां दी।
विज्ञापन

गन्ना किसान संस्थान और प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर की ओर से शुक्रवार को खड़कपुर स्थित एक बरातघर में प्रदेश स्तरीय गोष्ठी का शुभारंभ संयुक्त गन्ना आयुक्त चंद्र सिंह इमलाल ने किया। गोष्ठी में किसानों को गन्ने की बसंत कालीन बुवाई, नवीनतम प्रजातियों और चीनी परता में सुधार के बारे में बताया गया। गोष्ठी में चर्चा की गई कि किस प्रजाति की बुवाई कर किसान ज्यादा मुनाफा हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने गन्ने में लगने वाली बीमारियों से फसल बचाने के तरीके भी सुझाएं। गन्ना अनुसंधान केंद्र काशीपुर के प्रभारी अधिकारी डॉ. एसएस जीना ने गन्ने की नवीनतम प्रजातियों के बारे में बताया। कहा कि बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए स्वीकृत नवीनतम प्रजातियों का चयन करते समय किसान खास सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर विवि के सहायक अध्यापक डॉ. रवि मौर्य ने गन्ने की पौध और पेड़ी में लगने वाले प्रमुख कीटों की पहचान बताई। केंद्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार ने बसंतकालीन गन्ने के साथ सहफसली के बारे में उपयोगी जानकारियां दी। वैज्ञानिक सिद्धार्थ कश्यप ने संतुलित उवर्रक व जैविक खेती के बारे में बताया। संचालन कपिल गुप्ता ने किया। वहां सहायक गन्ना आयुक्त (देहरादून) हिमानी पाठक, जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार, योगेंद्र कुमार, जीवन पंत, उदल सिंह, मो. इब्राहिम, आदित्य कुमार, सुखविंदर सिंह, गुरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed