फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers will give 1200

अब किसानों को हजार के बजाए 1200 रुपये मिलेगी पेंशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers will give 1200
रुद्रपुर के आवास विकास गुरुद्वारे में मौजूद किसान। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है। समाज कल्याण विभाग की ओर से 60 साल से अधिक आयु वाले किसानों को अब हजार रुपये के बजाय 1200 रुपये पेंशन मिलेगी। तीन माह के हिसाब से किसानों के खातों में 3600 रुपये भी पेंशन भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण विभाग में 60 साल से अधिक उम्र वाले 1923 किसान पंजीकृत हैं। इनके खातों में तीन माह में तीन हजार रुपये पेंशन भेजी जाती है। जिला समाज कल्याण निदेशालय से पेंशन बढ़ने का शासनादेश जारी होने के बाद अब जिले के किसानों को भी प्रतिमाह 200 रुपये पेंशन बढ़कर मिलेगी। दरअसल, समाज कल्याण की किसान पेंशन योजना में दो हेक्टेयर तक की स्वयं की भूमि पर खेती करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को पेंशन दी जाती है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने कहा कि कार्यालय में शासनादेश पहुंच गया है। अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर की पेंशन किसानों को जनवरी में तीन हजार रुपये दे दी गई है। अब जनवरी, फरवरी व मार्च की पेंशन अप्रैल के पहले सप्ताह में 1200 रुपये के हिसाब से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएसपी पर की जाए शत प्रतिशत खरीद
रुद्रपुर। गुरुद्वारा आवास विकास मे शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की सभा हुई, जिसमे किसानों ने सर्वसम्मिति से घोषणा की है कि वे उनके हितों में कदम उठाने वाली पार्टी को समर्थन और वोट करेंगे।
किसानों ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान उत्तराखंड मे दर्ज मुकदमे निरस्त हों, एमएसपी पर किसान की सभी फसलों की 100 प्रतिशत खरीद सरकार से ही हो। गन्ने का भुगतान 15 दिन के भीतर ही किया जाए, जो गन्ना एक्ट का प्रावधान है। किसानों को सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली दी जाए और पिछले बकाया बिल माफ किए जाएं।

किसानों का फसली ऋण माफ कर आगे ब्याज मुक्त लोन देने की मांग की गई। इस दौरान कर्म सिंह, गुरूसेवक सिंह, सलविंदर सिंह, प्रताप सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रभजोेेत सिंह, प्रभशरण सिंह, राजेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, विक्रम सिंह, नितीश उपाध्याय, गगन शर्मा, बलविन्दर सिंह, कुलदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed