फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   farmers stopped the work of Nh

किसानों ने रुकवाया एनएच का कार्य

Tue, 03 May 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 03 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
farmers stopped the work of Nh
धरना - फोटो : अमर उजाला

एनएच निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से खेतों में सिंचाई के लिए पुलिया और गूलें न बनाने से किसान आक्रोशित हो उठे। किसान निर्माणाधीन एनएच मार्ग पर आड़े तिरछे ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर धरने पर बैठ गए। विधायक के भी धरने पर बैठने की सूचना से कार्यदायी संस्था में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे कार्यदायी संस्था के वरिष्ठ अभियंता के पुलिया निर्माण के आश्वासन पर किसानों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। 

विज्ञापन


मंगलवार को ग्राम सिद्धा, नवदिया, मौहम्मद गंज, इटौवा, नवीनगर के कई ग्रामीणों ने ग्राम सिद्धा के समीप निर्माणाधीन एनएच 125 पर आड़े तिरछे ट्रैक्टर ट्राली लगाकर जाम लगा दिया। किसान एनएच पर ही टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन के चलते एनएच का निर्माण कार्य रुक गया और दोनो तरफ निर्माण में लगे डंपरो की लंबी कतार लग गई। किसानों की ओर से सूचना देने पर मौके पर पहुंचे विधायक डा. प्रेम सिंह राणा भी धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


विधायक के धरने पर बैठने की सूचना से कार्यदायी संस्था के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। किसानों का आरोप था कि एनएच निर्माण से पूर्व उनके खेतों की सिंचाई और पानी निकासी के लिए कई पुलियां थी। जिन्हें मार्ग निर्माण के दौरान बंद कर दिया गया। कार्यदायी संस्था ने एनएच पर डामरीकरण से पूर्व पुलिया बनाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब नही बना रहे हैं। आरोप लगाया कि वर्षाकाल में जल निकासी न होने के चलते उनके खेत और फसल जल भराव के चलते नष्ट हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था एचजी इंफ्रा के वरिष्ठ अभियंता श्रवण कुमार को विधायक ने किसानों की समस्या से अवगत करवाते हुए शीघ्र निराकरण करने को कहा। अभियंता ने पहले बनी पुलिया की जगह पर शीघ्र चार पुलिया के निर्माण का आश्वासन दिया। जिस पर चार घंटे बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। वहां सिंचाई विभाग के अभियंता ईश्वर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवन सिंह राणा, शंकर सिंह राणा, बलविंदर सिंह, बलजीत सिंह, केवल सिंह, कुलवंत सिंह, जरनैल सिंह करनावल, रमेश सिंह, छेदा लाल, रेशम सिंह, प्रहलाद सिंह, दीवान सिंह, देवेंद्र सिंह, प्यारा सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed