फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers should complete direct sowing of paddy soon

Udham Singh Nagar News: धान की सीधी बुआई जल्द पूरी करें किसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers should complete direct sowing of paddy soon
धान, प्रतीकात्मक। 
वैज्ञानिकों ने जुलाई के पहले पखवाड़े के प्रमुख कृषि कार्यों के लिए जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने जुलाई के पहले पखवाड़े में किए जाने वाले प्रमुख कृषि कार्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है। डाॅ. एके शर्मा के अनुसार धान की रोपाई का कार्य जारी रखें जबकि सीधी बुआई वाले धान की बुआई पहले सप्ताह में पूरी कर लें।

डाॅ. शर्मा ने बताया कि धान की उन्नतशील प्रजातियों के लिए रोपाई से पूर्व नत्रजन, फास्फोरस व पोटाश 50ः60ः40 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि खरपतवार नियंत्रण के लिए रोपाई के तीन दिन के अंदर प्रेटिलाक्लोर 50 ईसी या एक सप्ताह के अंदर एनिलोफाॅस 30 ईसी 1.5 लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करें। गन्ने के खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करें। मक्के में निराई-गुड़ाई व सिंचाई करें। सोयाबीन और देर से पकने वाली अरहर की बुआई जल्द पूरी कर लें।
विज्ञापन


सब्जी किसान यह करें

पंतनगर। टमाटर में आखिरी जुताई के समय नत्रजन-फास्फोरस-पोटाश 160ः80ः80 किग्रा/हेक्टेयर का प्रयोग करें। बैंगन की पौध रोपाई 60 गुणा 60 सेमी की दूरी पर करके हल्की सिंचाई करें। मिर्च की पौध रोपाई 60 गुणा 45 सेमी पर करें। अगेती फूलगोभी 50 गुणा 30 सेमी की दूरी पर रोपाई करें। शकरकंद की रोपाई 60 सेमी पर करें। पर्वतीय क्षेत्र में टमाटर, बैंगन, तेज मिर्च, मूली व शलजम की रोपाई करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


आम, अमरूद, लीची, नीबू, केला के बाग लगाना शुरू करें बागवान
पंतनगर। मैदानी क्षेत्र में आम, अमरूद, लीची, नीबू और केला के नए बाग लगाने का कार्य शुरू करें और जल निकासी की उचित व्यवस्था करें। केले में अवांछित पत्तियों को निकाल दें व जड़ों पर मिट्टी चढ़ा दें। पर्वतीय क्षेत्र में सेब व नाशपाती में काज्जली धब्बा व फायर ब्लाइट रोग रोग के लिए ब्लाइटाॅक्स का घोल बनाकर छिड़काव करें। आड़ू, आलूबुखारा व खुबानी के फलों में भूरा विगलन की रोकथाम के लिए बेनलेट का घोल बनाकर छिड़काव करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed