फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers reached Ghazipur on 13 feb

13 फरवरी को गाजीपुर बार्डर को कूच करेंगे किसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached Ghazipur on 13 feb
फोटो बाजपुर गुरुद्वारा साहिब में बैठक करते किसान। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। किसानों की बैठक में संयुक्त मोर्चा किसान आंदोलन के आह्वान पर 13 फरवरी को तराई के किसान भारी संख्या में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर मृतक युवा किसान नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। किसानों ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर आंदोलन में भारी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गुरुद्वारा साहिब में किसानों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाकियू अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में यूपी के डिबडिबा फार्म बिलासपुर (रामपुर) निवासी युवा किसान नवरीत सिंह शहीद हो गया था। शहीद युवा किसान को श्रद्धांजलि देने के लिए 13 फरवरी को क्षेत्रभर के किसान दोराहा स्थित एक होटल परिसर में एकत्र होंगे। यहां से किसान एक मुठ्ठी मिट्टी और जल लेकर गाजीपुर बार्डर के लिए रैली के रूप में रवाना होंगे। पड्डा ने कहा कि जसपुर, काशीपुर, गदरपुर, बाजपुर क्षेत्र के किसान एक साथ कूच करेंगे। गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचकर युवा किसान नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। पड्डा ने किसानों से भारी संख्या में गाजीपुर बार्डर पर पहुंचने का आह्वान किया है। मौके पर हरमंदर सिंह बरार, कुलविंदर सिंह किंदा, बल्देव सिंह, रंजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed