फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers harvested crop land acres Kisat

किसान कीसात बीघा जमीन से काटी खड़ी फसल

Sat, 08 Oct 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा Updated Sat, 08 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
 नौगवाठग्गू गांव निवासी एक किसान की सात बीघा जमीन पर खड़ी फसल को एक ने काट लिया। किसान पिछले तीन दिन से लापता है। किसान की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर उसके लापता पति की तलाश करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने मांग की है।
विज्ञापन



नौगवांठग्गू निवासी विलादो देवी ने प्रभारी निरीक्षक बीएल विश्वकर्मा को दी तहरीर में कहा है कि उसका पति राम किशोर पांच अक्टूबर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। उसने बताया कि उसके पति ने अपनी 14 बीघा जमीन ललित ज्याला के हाथों 35 लाख रुपए प्रति बीघा की दर से बेची थी। पूरा भुगतान अदा न करने पर ज्याला ने रतनपुर निवासी एक नाम से खरीदी गयी जमीन को उसके पति राम किशोर को दे दी थी।
विज्ञापन



विक्रीनामा भी उसके  हाथों बनाया गया। कुछ समय तक सब कुछ ठीक ठाक चला। इधर सूरज चंद की हत्या के आरोप में ललित ज्याला के जेल जाने के बाद आरोपी ने यह कह कर उसकी रतनपुर की सात बीघा जमीन में से खड़ी धान की फसल काट ली कि यह जमीन उसके नाम है। उन्होंने बताया कि फसल काटने की सूचना पर उसके पति पांच अक्टूबर को रतनपुर गए थे तब से वह वापस नहीं लौटे  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका मोबाइल भी बंद है। विलादो देवी ने पुलिस से न्याय की गुहार करते हुए लापता पति की तलाश  करने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामराज मौर्य, मोहित, पुरुषोत्तम, राम सिंह आदि मौजूद थे। प्रभारी निरीक्षक बीएल वर्मा ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed