फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers expressed their gratitude to the CM for allowing off-season paddy

Udham Singh Nagar News: बेमौसमी धान की अनुमति पर किसानों ने सीएम का जताया आभार

Thu, 27 Feb 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 27 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers expressed their gratitude to the CM for allowing off-season paddy
खटीमा। किसान हित में विशेष परिस्थितियों के दृष्टिगत 31 मार्च 2025 तक ग्रीष्मकालीन धान लगाने की सशर्त अनुमति देने पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के नगला तराई स्थित आवास पर उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कृषक हित में यह व्यवस्था 31 मार्च 2025 तक लागू रहेगी। ताकि 31 मार्च 2025 तक मटर लाही, सरसों की फसल के बाद खाली होने वाले खेतों में कृषक ग्रीष्मकालीन धान लगा सकेंगे। गेहूं की कटाई के बाद खाली होने वाले खेतों में किसी भी दशा में ग्रीष्म कालीन धान लगाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

एक अप्रैल 2025 के बाद और एक जून 2025 के मध्य धान रोपाई कार्य पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। जिले में एक अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक धान की नर्सरी होने या लगाए जाने की सूचना प्राप्त होगी तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा। वहां पर भाकियू (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर, राजेंद्र सिंह, निशान सिंह, गुरवंत सिंह, हरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह राणा, उमेश सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना नोटिस रौंदी गई धान की फसल का मुआवजा दे सरकार

बाजपुर। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि जिस तरीके से धान लगाने की तैयारी कर रहे किसानों की धान पौध को ट्रैक्टर और जेसीबी ने नष्ट किया जाना तानाशाही रवैया है। शासन प्रशासन की न समझी के चलते किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। जिन किसानों की फसल को नष्ट किया गया। उन प्रभावितों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जाए। सीएम पुष्कर सिंह धामी का बेमौसमी धान नहीं लगाने के निर्णय को वापस लेना स्वागत योग्य है, लेकिन यह निर्णय विलंब से लिया गया है। भाकियू कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा ने राजस्व अधिकारियों से पीड़ित किसानों के नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed