फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmer Drowned in Baur

बौर जलाशय में डूबने से किसान की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farmer Drowned in Baur
गूलरभोज। बौर जलाशय में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गूलरभोज ग्राम ढीमरी ब्लॉक निवासी रमेश (45) पुत्र मोहरी राम रविवार की शाम करीब चार बजे घर से दलपुरा गांव में अपनी बहन कैलाशो बाई से मिलने की बात कह कर निकले थे। बताया जा रहा है कि बहन के घर से शाम करीब साढ़े छह बजे वह लौट रहे थे। लेकिन रात साढ़े 10 बजे तक भी वह घर नहीं पहुंचे। इससे घबराकर परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन रातभर उनका कहीं पता नहीं चल सका।

सोमवार सुबह ग्राम ढाई नंबर के पास बौर जलाशय में आसपास के लोगों ने एक शव को पानी पर उतरता देखा। सूचना पर चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी ने सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। मौके पर मृतक रमेश के भाई बृजपाल ने उनकी शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि रमेश के तीन पुत्र और एक पुत्री है। वह खेती-बाड़ी करते थे। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed