फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmer destroyes his crop

कृषि कानूनों से आहत किसान ने रौंद दी गेहूं की खड़ी फसल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Farmer destroyes his crop
ट्रैक्टर के आगे खड़े होकर किसान को रोकते भाकियू नेता। - फोटो : KASHIPUR
कृषि कानून वापस न लेने से आहत एक किसान ने गेहूं की खड़ी फसल में ट्रैक्टर चला दिया। सूचना पर भाकियू के नेता और कई किसान वहां पहुंच गए। उन्होंने काफी प्रयासों के बाद गेहूं की फसल जोत रहे किसान को मनाया। किसान करीब पांच एकड़ फसल जोत चुका था। गुस्साए किसानों ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्राम बांसखेड़ा निवासी अवतार सिंह पिछले तीन माह से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में सक्रिय है। उसने अपने खेत में गेहूं की फसल बोई हुई है। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे वह ट्रैक्टर से गेहूं की फसल रौंदने लगा। सूचना पर भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा, बाबा प्रताप सिंह, भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राणा, जन कवि बल्ली सिंह चीमा समेत तमाम किसान नेता वहां पहुंच गए। तब तक अवतार पांच एकड़ से अधिक फसल रौंद चुका था। किसान नेताओं के ट्रैक्टर के आगे खड़े होने के बाद अवतार ने फसल जोतना बंद किया।
विज्ञापन

इधर, भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष पड्डा ने कहा कि हम अपनी फसलें नष्ट नही करेंगे। इस तानाशाह सरकार पर इस तरह के विरोध का भी कोई असर नही पड़ेगा। वहीं, रवींद्र राणा ने कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत का आशय सिर्फ इतना था कि अगर निष्ठुर सरकार ने मांगें नही मानी तो किसान किसी भी हद तक जा सकता है। वहीं, अवतार की देखादेखी उनके पड़ोसी काश्तकार कुलवंत सिंह ने भी ट्रैक्टर से अपनी मैथी की फसल रौंद दी। किसान नेताओं के समझाने पर कुलवंत शांत हुए। वहां पर फिदा हुसैन, गुरुचरन सिंह चीमा, विजेंद्र सिंह बिल्लू, मो. अकलीम, रघुवीर सिंह, सोहरत अली, जाहिद हुसैन, दिलजीत सिंह धालीवाल, हरदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिगवाड़ा से गांधी पार्क तक निकाली वाहन रैली
रुद्रपुर। एक मार्च को रुद्रपुर में आयोजित होने जा रही किसान महापंचायत को लेकर शुक्रवार को किसानों ने बिगवाड़ा क्षेत्र से विभिन्न गांवों को होते हुए रुद्रपुर गांधी पार्क तक जागरूकता वाहन रैली निकाली। किसानों ने व्यापारियों से भी महापंचायत के लिए समर्थन मांगा।
किसानों ने बिगवाड़ा क्षेत्र से फुलसुंगी, गंगापुर, प्रतापपुर, कनकपुर, नारायण पुर, मलसी, नानकपुरी टांडा गोदी, गल्ला मंडी होते हुए गांधी पार्क तक वाहन रैली निकाली। तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर विर्क ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार सुबह 11 बजे से गांधी पार्क में महापंचायत शुरू होगी। वहां पर विक्रमजीत सिंह, अमृतपाल सिंह विर्क, दिलराज सिंह बाजवा, कंवलराज, सुरेंद्र सिंह, कश्मीर सिंह, जसबीर सिंह, कुलदीप सिंह, संतोख सिंह रंधावा, किन्नु शुक्ला, सीपी शर्मा आदि थे।
बाजपुर के प्रधानों ने किया समर्थन
बाजपुर/दिनेशपुर। ब्लॉक ग्राम प्रधान संघ की बैठक में एक मार्च को रुद्रपुर में होने वाली किसान महापंचायत में जाने का निर्णय लिया। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार मेें हुई बैठक में पवन शर्मा, राजनीत सिंह सोनू, धनंजय नेहरा, जगप्रीत सिंह, संदीप आनंद, कुलविंदर सिंह किंदा आदि थे। इधर, गांव बन्नाखेड़ा स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में हुई बैठक में भी महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।

वहां बाबा प्रताप सिंह, मंगा सिंह, लाडी मंड, दलजीत सिंह गिल, दिलबाग सिंह, विक्की, हीरा सिंह आदि थे। इधर, दिनेशपुर में पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को श्रीरामपुर, कालीनगर, जगदीशपुर, पंचाननपुर आदि गांवो में जाकर किसानों से संपर्क किया। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में शामिल होने की अपील की। उधर, तराई किसान मजदूर संगठन के स्थानीय संयोजक डॉ. कुलवंत सिंह विर्क और किसान नेता हरपाल सिंह मनेस के नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया। (संवाद)

गेहूं की खड़ी फसल की जुताई करते किसान अवतार सिंह।

गेहूं की खड़ी फसल की जुताई करते किसान अवतार सिंह।- फोटो : KASHIPUR

्रैक्टर के आगे खड़े होकर किसान को रोकते भाकियू नेता।

्रैक्टर के आगे खड़े होकर किसान को रोकते भाकियू नेता।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में गेहूं की खड़ी फसल की जुताई करते किसान अवतार सिंह।

काशीपुर में गेहूं की खड़ी फसल की जुताई करते किसान अवतार सिंह।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed