{"_id":"69dd45d7804d1d1f85060c68","slug":"fake-book-fraud-application-in-court-for-nbw-against-main-accused-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-139910-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली किताब फर्जीवाडा : मुख्य आरोपी के खिलाफ एनबीडब्लू के लिए कोर्ट में आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली किताब फर्जीवाडा : मुख्य आरोपी के खिलाफ एनबीडब्लू के लिए कोर्ट में आवेदन
Tue, 14 Apr 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने किरतपुर कोलड़ा क्षेत्र में एनसीईआरटी की नकली किताब प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपित के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी के लिए कोर्ट में आवेदन दाखिल किया।
एनसीईआरटी के सहायक उत्पादन अधिकारी दीपक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गोदाम स्वामी राजेश कुमार जैन, गोदाम संचालक संदीप और शाहरुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच विशेष जांच टीम को सौंपी गई।
जांच के दौरान पुलिस ने फरार संदीप और शाहरूख की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन दोनों पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इसी बीच जांच में एक अहम खुलासा हुआ कि गोदाम का किराया ऑनलाइन माध्यम से दिया जा रहा था। इस सुराग के आधार पर पुलिस मेरठ पहुंची। जहां एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक संजीव गुप्ता समेत दो अन्य लोगों के नाम सामने आए।
विज्ञापन
पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी लेकिन ये आरोपी भी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं शाहरूख और संजीव गुप्ता ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर दी है। जिस पर सुनवाई लंबित है।
एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मुख्य आरोपित संदीप लगातार फरार चल रहा है। जिसके चलते उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने के लिए कोर्ट में आवेदन किया गया है।