फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Factory worker crushed to death by truck on National Highway in rudrapur

Road Accident: एनएच पर ट्रक से कुचलकर फैक्टरीकर्मी की मौत, 100 मीटर तक युवक को घसीटकर ले गया वाहन

Fri, 14 Feb 2025 05:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 14 Feb 2025 05:11 PM IST
सार

नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर के बाद डिवाइडर के दूसरे तरफ सड़क पर गिरे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। ट्रक 100 मीटर तक युवक को घसीटकर ले गया। एक कार चालक के रोकने पर जब तक ट्रक के पहिए थमे, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Factory worker crushed to death by truck on National Highway in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर के बाद डिवाइडर के दूसरे तरफ सड़क पर गिरे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। ट्रक 100 मीटर तक युवक को घसीटकर ले गया। एक कार चालक के रोकने पर जब तक ट्रक के पहिए थमे, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बिखरे टुकड़े समेटकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ग्राम कीरतपुर स्थित धामा काॅलोनी निवासी देवेंद्र सिंह चौहान (24) सिडकुल की एक पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। बृहस्पतिवार की रात वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर जा रहा था। काशीपुर हाईवे पर फ्लाईओवर पर पहुंचते ही पीछे से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र छिटककर डिवाइडर पार कर बाईं तरफ सड़क पर गिर गया। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

ट्रक देवेंद्र को 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। तभी पीछे से आ रहे कार चालक ने ट्रक को रुकवाया। देवेंद्र का एक हाथ और पैर सड़क पर घसीटने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वहां से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर आदर्श काॅलोनी चौकी इंचार्ज होशियार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया कि ट्रक से घसीटने के बाद सड़क पर शव के चीथड़े बिखर गए थे। सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजय ठुकराल सहित अन्य लोग मोर्चरी पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

हादसे में बुझा घर का एकलौता चिराग
हादसे में जान गंवाने वाला देवेंद्र सिंह परिवार का अकेला बेटा था। उसकी छोटी बहन दिल्ली में पढ़ाई कर रही है। समाजसेवी संजय ठुकराल ने बताया कि मृतक के पिता महेश सिंह चौहान सिडकुल की इंडोरेंस कंपनी में काम करते हैं। इधर, गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बाइक पर टक्कर मारने के बाद दूसरी से टकराई थी कार
पुलिस के अनुसार देवेंद्र की बाइक को एक व्यापारी की कार ने टक्कर मारी थी। इस कार ने 50 मीटर दूर जाकर दूसरी कार को भी पीछे से टक्कर मारी थी। कार की पहचान हो चुकी है। देवेंद्र को कुचलने वाले ट्रक में पेपर लदा था। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है।

संवेदनाएं शून्य, वीडियो बनाते रहे लोग
ट्रक से कुचलने के बाद मृतक का शव कुछ मिनटों तक उसमें फंसा रहा। वहां पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई थी और लोग युवक को ट्रक के नीचे से निकालने के बजाए मोबाइल से वीडियो बनाने में मशगूल रहे। यही नहीं, आदर्श काॅलोनी चौकी प्रभारी ने दो पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रक के नीचे फंसे शव को निकाला तो भीड़ में से किसी ने पुलिस की मदद नहीं की। पुलिस के कहने के बावजूद लोगों ने शव पर हाथ नहीं लगाया, लेकिन वीडियो शूट करना नहीं छोड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed