फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Factories poison the lives of integrated solution !

फैक्ट्रियां घोल रहीं लोगों के जीवन में जहर!

Fri, 26 Aug 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 26 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Factories poison the lives of integrated solution !
प्रदूष्‍ाण्‍ा - फोटो : अमर उजाला

सिडकुल की फैक्ट्रियों से निकलने वाला जहरीला और केमिकल युक्त पानी अपर बैगुल नहर में प्रवाहित हो रहा है। इस कारण नहर पूरी तरह प्रदूषित हो गई है। सिंचाई विभाग के ईई ने एनजीटी और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को पत्र लिखकर नहर में जहरीला पानी छोड़ रही फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने मामले से एसडीएम को भी अवगत कराया।

विज्ञापन


सिडकुल फेज टू के पास गढ़ी बीयर पर फैक्ट्रियों का जहरीला और केमिकल युक्त पानी अपर बैगुल नहर में प्रवाहित हो रहा है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विजय पाल ने नहर का निरीक्षण किया और अधिशासी अभियंता संजय राज को जहरीले पानी की स्थिति से अवगत कराया। 
विज्ञापन


ईई संजय राज ने बताया कि पिछले एक साल से अपर बैगुल नहर को फैक्ट्रियों द्वारा समय-समय पर गंदा कर दिया जाता है। कहा कि नहर में गंदे पानी की रोकथाम को लेकर पूर्व में कई बार सिडकुल के अधिकारी, उद्योगपति, एल्डिको और ट्रीटमेंट प्लांट के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योगपतियों ने भी जिंदल ट्रीटमेंट प्लांट को गंदा पानी ट्रीट करने के लिए देने पर सहमति जताई। एनजीटी ने भी जल प्रदूषण रोकने के लिए अधिकारियों की बैठक ली। लेकिन, नतीजा सिफर रहा। ईई ने बताया कि प्रदूषित पानी रोकने के लिए एनजीटी और पीसीबी को पत्र लिखा है। साथ ही एसडीएम अनिल शुक्ला से भी मामले में कार्रवाई के लिए आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed