फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Facility of Heart and Long Care from Ujala Hospital today

उजाला अस्पताल में आज से हार्ट एंड लंग केयर की भी सुविधा

Thu, 14 Mar 2019 12:00 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Thu, 14 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Facility of Heart and Long Care from Ujala Hospital today
उजाला अस्पताल का लॉगो। - फोटो : amar ujala

उजाला अस्पताल में बृहस्पतिवार से हार्ट एंड लंग केयर की भी सुविधा उपलब्ध होगी, इसके अलावा पूरे हफ्ते सुबह नौ बजे से 10 बजे तक मरीजों को 20 रुपये में जन आरोग्य ओपीडी का भी लाभ मिलेगा। यहां पर आधुनिक तकनीक से तैयार कैथ लैब और अन्य विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों का 24 घंटे इलाज करने के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


सीटी स्कैन समेत अन्य मंहगी जांचों पर 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ ही शहर में पहली बार अस्पताल मेडिसिन @ होम जैसी सुविधा भी उपलब्ध कराएगा। इसके जरिए व्हाट्सएप नंबर 7900407070 पर डॉक्टर का पर्चा भेजने पर शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक दवाओं की होम डिलीवरी भी मिलेगी।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल के मरीज और उनके तीमारदारों को खराब चिकित्सीय सेवाओं के साथ लंबी दूरी का सफर तय करने की दोहरी चुनौती से अक्सर जूझना पड़ता है। इसके चलते कई बार रोगियों की जान तक चली जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए उजाला अस्पताल में अत्याधुनिक हार्ट एंड लंग केयर सेंटर खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित कैथ लैब, क्रिटिकल केयर और अन्य जरूरी जांचों की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। काशीपुर में उजाला अस्पताल अमर उजाला समूह की एक पहल है, जो कुमाऊं के नागरिकों को सस्ती कीमत पर उच्च चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करता है।

अस्पताल में सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज), जैसे सांस की बीमारियां, अस्थमा, टीबी, न्यूमोनिया और अन्य महत्वपूर्ण बीमारियों, जिसमें ब्रोंकोस्कोपी, थोरैकोस्कोपी, लाइफ सपोर्ट सिस्टम, वेंटीलेटर, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट आदि की सेवाएं भी उपलब्ध हैं। दिल की समस्याओं से पीड़ित मरीजों के लिए उजाला अस्पताल में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर, इम्प्लांट, कार्डियक, आईसीयू, कार्डियक एंबुलेंस (एसीएलएस), इको-कार्डियोग्राफी आदि प्रमुख रूप से उपलब्ध है।

तीन विशेष सुविधाएं भी ...
- जन आरोग्य ओडीपी - मात्र 20 रुपये कीमत वाली यह ओपीडी सेवा सोमवार से रविवार यानि पूरे हफ्ते सुबह 9 से 10 बजे तक खुली रहेगी। इसके लिए सुबह 9:45 तक रजिस्ट्रेशन कराया सकता है।
- मेडिसन @ होम - उजाला अस्पताल काशीपुर में पहली दवाओं की होम डिलीवरी सर्विस लेकर आ रहा है। यह सेवा सायं 7 बजे से सुबह 7 बजे तक उपलब्ध होगी। इसके लिए न्यूनतम आर्डर मूल्य 200 रुपए है और 7900407070 पर डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन व्हाट्सएप करना होगा।


- डायग्नोस्टिक्स फॉर आल - उजाला हॉस्पिटल सीटी स्कैन, यूरिन टेस्ट, डिजीटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड  डिजीटल एक्सरे, बॉडी फ्लूड टेस्ट, स्टूल व अन्य प्रकार के ब्लड टेस्ट की ओपीडी में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

यहां कर सकते हैं संपर्क
- किसी भी प्रकार की चिकित्सा सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
-8368047093/9999253659/7900708080

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed